- Home
- /
- गांधी जयंती पर काली पट्टी बांध NCP...
गांधी जयंती पर काली पट्टी बांध NCP का सरकार के खिलाफ मौन आंदोलन

By - Bhaskar Hindi |2 Oct 2018 3:19 PM IST
गांधी जयंती पर काली पट्टी बांध NCP का सरकार के खिलाफ मौन आंदोलन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर सरकार के प्रति अपना विरोझ जताया। पार्टी की तरफ से मुंबई के अलावा ठाणे, पुणे सहित अन्य जगहों पर भी सरकार के खिलाफ मौन आंदोलन किया गया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रदेश NCP अध्यक्ष पाटील व सुनील तटकरे सहित NCP के अन्य वरिष्ठ नेता मंत्रालय के समीप स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मुंह पर काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ मौन आंदोलन किया। बढ़ती मंहगाई, दलिका-महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचार को लेकर पार्टी की तरफ से यह आंदोलन किया गया।
Created On :   2 Oct 2018 6:39 PM IST
Next Story