- Home
- /
- राकांपा के प्रदेश प्रवक्ता गायकवाड़...
राकांपा के प्रदेश प्रवक्ता गायकवाड़ का आरोप: बोले: तीसरी लहर फैली तो भगवा दल जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक एड. जयदेव गायकवाड़ कहा कि कोरोना के प्रकोप के बीच स्कूल, कॉलेज, मंदिर बंद होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब अगर देश में कोरोना संक्रमण फैला, ताे उसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार रहेगी और आगामी दिनों में जनता उसे सबक सिखाकर रहेगी।गायकवाड़ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र की सत्ता में होने के बावजूद भाजपा का यात्रा निकालना समझ से परे है। इन लोगों ने ऐसा क्या किया कि, उन्हें लोग आशीर्वाद देंगे। राज्य सरकार ने कोरोना फैलने से रोकने कुछ नियम बनाए हैं, जिसका सरेआम उल्लंघन भाजपा की यात्राओं में किया जा रहा है। महाव्याधि कोरोना रोकने राज्य सरकार ने दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा नहीं ली।
पुणे जिले में 18 हजार लोग कोरोना से चल बसे
गायकवाड़ ने कहा कि कोरोना के चलते पुणे जिले में 18 हजार लोगों की मौतें हुईं। देश में दु:ख का वातावरण होने के बावजूद भाजपा यात्रा निकालकर स्वागत स्वीकार कर रही है। विशालकाल हार पहनाने क्रेन लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की घोषणा खोखली साबित हुई। पेट्राेल, डीजल, गैस दिन-ब-दिन महंगा हो रहा है। भाजपा यात्रा के बजाए देश में चरम पर पहुंची बेरोजगारी खत्म करें।
पवार के कार्यकाल में हुए कई कार्य
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने जातिवाद को रोक खत्म करने का काम किया। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय का नामविस्तार उनके कार्यकाल में हुआ। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे ने जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस के राहुल गांधी पर टिप्पणी की गायकवाड़ ने कड़ी निंदा की। संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष कैलास पाटील, शहराध्यक्ष विजय सालवे, शहर उपाध्यक्ष शेख रफीक, शहर उपाध्यक्ष अलीमोद्दीन खान, शहर उपाध्यक्ष मुख्तार खान उपस्थित थे।
पटोले और संभाजीराजे के मामले में साधी चुप्पी
सांसद छत्रपति संभाजी राजे ने नांदेड़ के सम्मेलन में भीड़ जुटाने के सवाल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के व्यर्थ न हो बलिदान कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के सवाल पर भी गायकवाड़ ने चुप्पी साध ली।
Created On :   21 Aug 2021 8:15 PM IST