- Home
- /
- नागपुर के दो अस्पतालों पर हुई...
नागपुर के दो अस्पतालों पर हुई एनडीएस की कार्रवाई

By - Bhaskar Hindi |20 March 2021 2:03 PM IST
नागपुर के दो अस्पतालों पर हुई एनडीएस की कार्रवाई
डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो अस्पतालों को जैविक कचरा सामान्य कचरे में फेंकना महंगा पड़ा। मनपा के एनडीएस दल ने कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया। रामदासपेठ स्थित शांतिप्रभा नर्सिंग होम पर 20 हजार और धंतोली स्थित एडवांस पैथालॉजी केंद्र पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। नियम के अनुसार अस्पताल के जैविक कचरे पर प्रक्रिया कर ठिकाने लगाया जाना अपेक्षित है। नियम का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतने की ताकीद दी गई।
Created On :   20 March 2021 7:32 PM IST
Next Story