राज्य में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की जरूरत  -फडणवीस

Need for large scale vaccination in the state - Fadnavis
राज्य में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की जरूरत  -फडणवीस
राज्य में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की जरूरत  -फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के कारण दिन ब दिन राज्य में परिस्थिति भयावह बनती जा रही है। इसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता जहां चाहिए, वहां सहयोग करें। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या अपर्याप्त है। दवाइयों की कमी है। इस पर भी सरकार ध्यान दें। लॉकडाउन में सामान्य जनता के लिए सरकार कुछ तो भी प्रावधान करे। इसके लिए बैठकें भी करे। कोरोना रोकने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की जरूरत है।  पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बीच के समय में राज्य सरकार द्वारा ध्यान नहीं देने से यह नौबत आई है। 

सरकार से सवाल पूछा जाना चाहिए  : फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए हर बार केंद्र सरकार की ओर इशारा कर रही है। केंद्र ने राज्य को भरपूर मदद की है। इसके लिए सविस्तार से जानकारी दी है। केंद्र सरकार की मदद कहां गई। यह सवाल भी राज्य सरकार से पूछा जाना चाहिए। सरकार ने हमसे मदद मांगना, समर्थन मांगना और उन्होंने राजनीति करना, यह उचित नहीं है। इस तरह की राजनीति सरकार ने बंद करनी चाहिए। 

बिजली कनेक्शन काटना बंद करें 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई कर विद्युत ग्राहकों से 4 से 5 हजार करोड़ रुपए जमा किए हैं। सरकार ने यह परिस्थिति देखते हुए अब विद्युत कनेक्शन काटना बंद करना चाहिए। समाज के गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग, छोटा व्यापारी वर्ग का विचार करना चाहिए। मदद के संबंध में सरकार को घोषणा करनी चाहिए। पैकेज देना चाहिए। जमीन स्तर पर लोगों को मदद मिलनी चाहिए।

 


 

Created On :   5 April 2021 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story