नीट : नागपुर के स्मित, मानसी और क्षितिज का शानदार प्रदर्शन

NEET: Great performance of Smit, Mansi and Kshitij from Nagpur
नीट : नागपुर के स्मित, मानसी और क्षितिज का शानदार प्रदर्शन
नीट : नागपुर के स्मित, मानसी और क्षितिज का शानदार प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने  नीट परीक्षा के नतीजे जारी किए। शहर के स्मित वाल्के ने देश में 470वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी कैटेगरी एआईआर 6 रही है। इसके साथ ही  मानसी श्रीराव ऑल इंडिया 557 रैंक अर्जित कर नागपुर की सेकंड टॉपर बनी हैं। मानसी की कैटेगरी आॅल इंडिया 148 रही है। इसी तरह क्षितिज रंगारी ने देश में 670वां रैंक प्राप्त किया है। शहर के 64 केंद्रों पर करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। 

नतीजे जारी होते ही नीट की वेबसाइट क्रैश कर गई। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने नतीजे जानने के लिए देर शाम तक इंतजार करना पड़ा। इस वर्ष 13 सितंबर और 14 अक्टूबर को ली गई इस परीक्षा में देश भर से कुल 15 लाख 97 हजार 435 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। 13 लाख 66 हजार 945 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। देश के 155 शहरों में यह परीक्षा हुई थी। 771500 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
 

Created On :   17 Oct 2020 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story