सरकारी अस्पताल में लापरवाही : बिना रिपोर्ट देखे किया ऑपरेशन , प्रसूता निकली पॉजिटिव

Negligence in government hospital: operation done without seeing report, obstetric positive
सरकारी अस्पताल में लापरवाही : बिना रिपोर्ट देखे किया ऑपरेशन , प्रसूता निकली पॉजिटिव
सरकारी अस्पताल में लापरवाही : बिना रिपोर्ट देखे किया ऑपरेशन , प्रसूता निकली पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के सरकारी अस्पताल में  7 महिलाओं को प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। इनमें से चार महिलाओं का ऑपरेशन बिना कोरोना जांच रिपोर्ट देखे ही कर दिया गया। जब रिपोर्ट आई, तो इनमें से एक महिला पॉजिटिव निकली, जबकि 3 महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव रही। इससे अस्पताल के  डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उसके बाद अन्य सभी ऑपरेशन रोक दिए गए। पॉजिटिव महिला समेत डिलीवरी के लिए आई अन्य 3 महिलाओं को नागपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तीन महिलाएं सरकारी अस्पताल उमरेड में भर्ती हैं। महिलाओं के परिजनों का कहना है कि अगर कोरोना जांच रिपोर्ट ऑपरेशन के पहले ही देख ली जाती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। यह अस्पताल की घोर लापरवाही है।
 

Created On :   20 March 2021 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story