- Home
- /
- शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किशोरी...
शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिंगना में प्रेम संबंध की आड़ में किशोरी (16) से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किशोरी का पड़ोसी है। हिंगना थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के पड़ोस में रहने वाले आकाश (24) ने प्रेम संबंध स्थापित कर किशोरी को शादी करने का झांसा दिया था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने 15 मई को उससे दुष्कर्म किया। घटना के बारे में पीड़िता के परिजनों को पता चलने से मामला थाने पहुंचा। आकाश के खिलाफ मंगलवार को प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।
सिरफिरे युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़, मामला दर्ज
कलमना थानांतर्गत किशोरी से छेड़छाड़ की गई है। मंगलवार को प्रकरण दर्ज कर सिरफिरे युवक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी कलमना थाना क्षेत्र की निवासी है, जबकि आरोपी उसी की बस्ती का शहनवाज रब्बानी (20) है। मंगलवार की रात आठ बजे किशोरी अपने बालकनी में खड़ी थी, तभी शहनवाज ने किसी काम का बहाना बनाकर उसे नीचे बुलाया। इसके बाद मौका देखकर शहनवाज ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। मामला थाने पहुंचने पर प्रकरण दर्ज कर शहनवाज को गिरफ्तार किया गया है।
Created On :   20 May 2021 1:58 PM IST