भारत में लूटपाट कर नेपाल के माओवादियों भेजता था पैसे

Nepals Maoists used to loot money in India
भारत में लूटपाट कर नेपाल के माओवादियों भेजता था पैसे
भारत में लूटपाट कर नेपाल के माओवादियों भेजता था पैसे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन का फायदा उठाकर बंदूक की नोंक पर लूटपाट की तैयारी कर रहे एक आरोपी को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी नेपाल का रहने वाला है और लूटपाट की 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। पकड़ा गया आरोपी नेपाल के माओवादियों के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि आरोपी लूट के पैसे से माओवादियों की आर्थिक मदद करता है। इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि क्या आरोपी राज्य के भी माओवादियों के संपर्क में है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दलवीर सिंह रावत उर्फ पप्पू नेपाली (38) है।

एटीएस के जुहू यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद नायक ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर यूनिट के दूसरे साथियों की मदद से अंधेरी इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दबोचा। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए।। आरोपी के खिलाफ मुंबई, नई मुंबई और ठाणे जैसे इलाकों में 30 से ज्यादा डकैती की वारदातों को अंजाम देने के मामले दर्ज है। रावत ने पूछताछ में खुलासा किया कि साल 2017 में प्रदेश के विजयवाड़ा में एक सोने के गहने बनाने वाले कारखाने से हुई 16 किलो सोने की डकैती के मामले में भी वह शामिल रहा है इस मामले में उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रेल सेवा शुरू होने के बाद आरोपी लूटपाट कर उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।  इंस्पेक्टर दयानंद नायक ने बताया के आरोपी लूटपाट की कई वारदातों में शामिल रहा है।  उसके नेपाल के माओवादियों से संपर्क में होने के सबूत मिले हैं हमें इस बात की छानबीन कर रहे हैं कि क्या वह महाराष्ट्र में भी माओवादियों के संपर्क में था।

Created On :   25 May 2020 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story