महाराष्ट्र पहुंचा नया कोरोना ,ब्रिटेन से आए 8 यात्रियों में मिले स्ट्रेन के लक्षण

New corona reaches Maharashtra, strain symptoms found in 8 passengers from UK
महाराष्ट्र पहुंचा नया कोरोना ,ब्रिटेन से आए 8 यात्रियों में मिले स्ट्रेन के लक्षण
महाराष्ट्र पहुंचा नया कोरोना ,ब्रिटेन से आए 8 यात्रियों में मिले स्ट्रेन के लक्षण

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नया प्रकार (स्ट्रेन) महाराष्ट्र में पहुंच गया है। ब्रिटेन से लौटे महाराष्ट्र के 8 यात्रियों में नए कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। इसमें मुंबई के 5, पुणे, ठाणे और मीरा-भाईंदर के एक-एक- यात्री शामिल हैं। राज्य में लौटे यात्रियों में कोरोना के नए प्रकार के लक्षण पाए जाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को अधिक सजग रहने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से दूसरे मार्गों से आने वाले यात्रियों को क्वारेंटाइन करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से मुंबई में उतरने वाले यात्रियों को नियमों के अनुसार संस्थात्मक क्वारेंटाइन में भेजा जाता है। लेकिन बीते कुछ दिनों में संज्ञान में आया है कि दूसरे राज्यों के हवाई अड्डे पर उतर कर यात्री देश के भीतर यात्रा कर महाराष्ट्र में आते हैं। इसलिए उन पर नजर रखना संभव नहीं है। केंद्र सरकार ने ऐसे विदेश से आने वाले यात्रियों को उनके हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन करे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण की तैयारी की भी समीक्षा की। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि कोरोना के नए प्रकार से ग्रसित सभी यात्रियों को क्वारेंटाइन में भेजा गया है। इन यात्रियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

Created On :   5 Jan 2021 4:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story