नागपुर से चार शहरों के लिए नई उड़ान सेवा

New flight service from Nagpur to four cities
नागपुर से चार शहरों के लिए नई उड़ान सेवा
नागपुर से चार शहरों के लिए नई उड़ान सेवा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जारी हुए शेड्यूल में चार शहरों के लिए नई उड़ान सेवा मिल गई है। हालांकि इन सभी शहरों के लिए नागपुर से पहले से ही उड़ानें आरंभ थी। इसमें दिल्ली का विमान नागपुर विमानतल पर रात में रुकेगा। वहीं, कोलकाता की नियमित उड़ान में कटौती करते हुए उसे सप्ताह में सिर्फ तीन दिन कर दिया गया है।

-इंडिगो का विमान क्रमांक 522  अहमदाबाद से शाम 7.50 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 523 नागपुर से 8.40 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा। 15 से 24 सितंबर तक यह उड़ान अब प्रतिदिन रहेगी। पहले यह सप्ताह में सिर्फ 4 दिन थी।
-इंडिगो का विमान क्रमांक 201 बंगलुरु से शाम 7.40 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 204 नागपुर से रात 8.30 बजे बंगलुरु की उड़ान भरेगा। 16 से 24 तक रहने वाली यह उड़ान अब प्रतिदिन रहेगी, जबकि पहले सप्ताह में सिर्फ तीन दिन थी।
-इंडिगो का विमान क्रमांक 7745 हैदराबाद से शाम 4.35 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 7746 नागपुर से शाम 5.05 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। 16 से 23 सितंबर तक आरंभ होने वाली यह उड़ान अब प्रतिदिन रहेगी जबकि पहले सप्ताह में सिर्फ तीन दिन थी।
-इंडिगो का विमान क्रमांक 504 दिल्ली से रात 10.15 बजे नागपुर पहुंचेगा और अगले दिन इंडिगो का विमान क्रमांक 505 सुबह 6.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 15 से 24 सितंबर तक रहने वाली यह उड़ान प्रतिदिन रहेगी।

कोलकाता की उड़ान में कटौती
इंडिगो की कोलकाता की उड़ान में कटौती कर दी गई है। इंडिगो का विमान क्रमांक 404 शाम 7.25 बजे कोलकाता से नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 403 रात 8.05 बजे नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान पहले प्रतिदिन थी। अब सप्ताह में सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान रहेगी। यह उड़ान 14 से 30 सितंबर तक रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान ठंडे बस्ते में 
संतरानगरी से शारजाह के लिए 9 सितंबर को शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। अभी 23 सितंबर तक के जारी शेड्यूल में इसका जिक्र नहीं किया गया है। इस वजह से नागपुर से फिलहाल अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का मामला अटक गया है।  

Created On :   15 Sep 2020 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story