- Home
- /
- समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा नया...
समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा नया महामार्ग, नागपुर से पुणे सिर्फ 8 घंटे में

डिजिटल डेस्क, नागपुर । समृद्धि एक्सप्रेस-वे के जरिये नागपुर से मुंबई की दूरी कम करने के बाद एक और सुखद खबर है। जल्द नागपुर और पुणे की दूरी भी कम होगी। सिर्फ 8 घंटे में यह सफर तय होगा। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने अपने इस महत्वाकांक्षी घोषणा में कहा है कि एक नया मार्ग बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग को जोड़ा जाएगा। इससे पुणे से नागपुर अथवा नागपुर से पुणे 8 घंटे में पहुंचना संभव हो सकेगा। गडकरी ने यह घोषणा अपने ट्विटर हैंडल से की है।
यह है गणित
फिलहाल नागपुर से मुंबई यानी महाराष्ट्र के दो महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाला बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग चर्चा में है। अब नागपुर-पुणे का अंतर कम करने के लिए पुणे से छत्रपति संभाजीनगर नया मार्ग तैयार किया जाएगा। पुणे से औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) एक्सेस कंट्रोल ग्रीन एक्सप्रेस-वे तैयार कर उसे औरंगाबाद के पास समृद्धि महामार्ग से जोड़ा जाएगा। इस महामार्ग के कारण पुणे से औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) यात्रा ढाई घंटे में और आगे समृद्धि महामार्ग से नागपुर-औरंगाबाद यात्रा साढ़े पांच घंटे में संभव हो सकेगी।
ट्विटर पर घोषणा
फिलहाल नागपुर से पुणे यात्रा करते समय यात्रियों को होने तकलीफ को देखते हुए नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग को छत्रपति संभाजीनगर के पास नया प्रस्तावित पुणे-संभाजीनगर (औरंगाबाद) एक्सेस कंट्रोल ग्रीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।-नितीन गडकरी
Created On :   31 Oct 2022 9:52 AM IST