महाराष्ट्र के इन शहरों में खुलेंगे नए पासपोर्ट सेवा केन्द्र

New passport service centers will open in these cities of Maharashtra
महाराष्ट्र के इन शहरों में खुलेंगे नए पासपोर्ट सेवा केन्द्र
महाराष्ट्र के इन शहरों में खुलेंगे नए पासपोर्ट सेवा केन्द्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में पासपोर्ट सेवाओं को लोगों के और करीब ले जाने के उद्देश से विदेश मंत्रालय द्वारा जिला स्तर पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाने की मुहिम के तहत महाराष्ट्र में और नए 16 पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित किए जायेंगे। इससे पहले बीते जून में 11 पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाने की घोषणा की गई थी।

मार्च से होंगे शुरू
विदेश मंत्रालय में सचिव ज्ञानेश्वर मुले ने बताया कि सरकार ने देशभर में 251 पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित करने निर्णय लिया है। इसमें महाराष्ट्र के 16 शहरों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने में पूरे देश में 62 पासपोर्ट सेवा केन्द्र कार्यान्वित हुए है। जिनमें महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड, औरंगाबाद, कोल्हापुर और सोलापुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नए 16 पासपोर्ट सेवा केन्द्र आने वाले मार्च महीने तक कार्यान्वित हो सकते हैं।

यह होंगे नए 16 पासपोर्ट सेवा केन्द्र
महाराष्ट्र में जिन नए 16 शहरों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जा रहे है, उनमें वर्धा, अहमदनगर, पंढरपुर, नांदेड, लातुर, जालना, सांगली, सिंधुदुर्ग, नवी मुंबई, डोंबिवली, पनवेल, बीड, मुंबई नॉर्थ सेन्ट्रल, मुंबई साऊथ सेन्ट्रल, घाटकोपर और जलगाव शामिल हैं। इन नए 16 पासपोर्ट केन्द्र को मिलाकर राज्य में पासपोर्ट सेवा केन्द्र की कुल संख्या 27 होगी।

Created On :   8 Dec 2017 5:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story