- Home
- /
- पेंच में आएगी नई पावरफुल बोट, चालक...
पेंच में आएगी नई पावरफुल बोट, चालक के लिए रहेगी केबिन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पेंच की नदियों में अब पावरफुल बोट गश्त के लिए उतारी जाएगी। वन विभाग खरीदी कर रहा है। कुल 2 बोट आने वाली हैं, जिसमें चालक के लिए केबिन आदि की व्यवस्था होगी। यह बोर्ट तेज हवाओं को चिरते हुए गश्त कर सकेंगी। वहीं अतिक्रमणकारियों द्वारा हमला करने पर वन विभाग के कर्मचारियों को इसमें बचने की व्यवस्था भी रहेगी। महाराष्ट्र का पेंच 700 से ज्यादा स्क्वेयर किमी में फैला जंगल है। यहां दो रेंज हैं। जिसमें 6 से ज्यादा बीट भी हैं। इसमें पवनी यूनिट कंट्रोल, देवलापार, ईस्ट पेंच, चोरबाहुली, सालेघाट आदि बीट आती हैं। हर साल यहां बाघों की संख्या बढ़ रही है। जिसके कारण वर्तमान स्थिति में यहां 50 से ज्यादा बाघ हैं। परिसर में कई जगह से नदी बहती है, जो वन इलाके से होकर जाती हैं। ऐसे में आए दिन यहां अवैध मछलीमार होती है। कई बार अतिक्रमणकारियों से संघर्ष के दौरान पत्थर फेंकने पर भी इसमें बैठे कर्मचारी खुद को बचा नहीं पाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब नाव पूरी तरह से पावरफुल व सुरक्षित होंगी। ऊपर से पूरी तरह से खुली और नीचे बैठने के लिए अलग से मजबूत केबिन की व्यवस्था होगी। इसके लिए वन विभाग टेंडर प्रक्रिया कर रहा है।
Created On :   3 Nov 2021 4:41 PM IST