- Home
- /
- नागपुर शहर में वैक्सीन का नया...
नागपुर शहर में वैक्सीन का नया रिकॉर्ड, 36584 को लगा टीका

By - Bhaskar Hindi |8 July 2021 4:48 AM IST
नागपुर शहर में वैक्सीन का नया रिकॉर्ड, 36584 को लगा टीका
डिजिटल डेस्क,नागपुर। गुरुवार को शहर में 36584 लोगों का रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया। इसमें 33470 लोगों को मनपा व शासकीय केंद्र तथा 3114 को निजी केंद्रों पर टीका दिया गया। 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए 11 से 5 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दाेनों तरह से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। वर्तमान में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए कोवैक्सीन मेडिकल, डॉ. बाबासाहब अांबेडकर अस्पताल और स्व. प्रभाकर दटके मनपा महल रोग निदान केंद्र में दूसरे डोज के लिए उपलब्ध है।
Created On :   8 July 2021 10:17 AM IST
Next Story