मतदाता सूची में नाम जोडने के विशेष शिविरों से जिले के नव मतदाता हुए लाभान्वित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
 पन्ना मतदाता सूची में नाम जोडने के विशेष शिविरों से जिले के नव मतदाता हुए लाभान्वित

डिजिटल डेस्क पन्ना। प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के जारी कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत विशेष शिविरों का आयोजन गत शनिवार और रविवार को किया गया। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से नवमतदाताओं के नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करने का कार्य संपादित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी. धुर्वे ने बताया कि विशेष शिविर में बीएलओ अपने मतदान केंद्र अंतर्गत आने वाले घरों में पहुंच कर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों से मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने, संशोधन और परिवर्तन के आवेदन प्राप्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 9 नवंबर से प्रदेश में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ है। इसमें 8 दिसंबर तक नाम जोडने, हटाने, संशोधन, परिवर्तन के आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का निराकरण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Created On :   6 Dec 2022 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story