विरोध का नया तरीका :  वनकर्मियों ने हड़ताल कर किया रक्तदान

New way of protest: employee of forest department organised blood donation move
विरोध का नया तरीका :  वनकर्मियों ने हड़ताल कर किया रक्तदान
विरोध का नया तरीका :  वनकर्मियों ने हड़ताल कर किया रक्तदान

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। वन कर्मचारी संघ के आह्वान के बाद 5 दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाने एक नया तरीका निकाला है। सभी कर्मचारियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के वजन के बराबर रक्तदान करने का फैसला किया है। बुधवार को 50 हड़तालियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने गुरुवार को भी रक्तदान किया। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी न्यायोचित मांगों पर वार्ता के बाद भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। तेंदूपत्ता प्रबंधक, वनरक्षक, वनपाल, उप वनक्षेत्रपाल और वनक्षेत्रपाल समेत अन्य कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से वन विभाग का काम प्रभावित हो रहा है। खजरी चौक पर विरोध प्रदर्शन के बाद  जिला अस्पताल पहुंचे वनकर्मियों ने रक्तदान किया। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार से लगातार बात करने के बाद भी वेतन विसंगति को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। जो जंगल की सुरक्षा में हमेशा तैनात रहने वाले कर्मचारी के साथ अन्याय है। 

संघ की मुख्य मांगें-
वनकर्मियों को राजस्व और पुलिस विभाग की तरह समान वेतनमान, सशस्त्र बल घोषित करने, आईपीसी एवं सीआरपीसी में संशोधन कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदान करने जैसी 19 मांगों को लेकर मध्यप्रदेश वनकर्मचारी संघ बीते पांच दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहा है। 
 

Created On :   31 May 2018 7:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story