- Home
- /
- करंट लगाकर नीलगाय का शिकार , 6...
करंट लगाकर नीलगाय का शिकार , 6 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। गोरेगांव तहसील के ग्राम मुंडीपार में 6 आरोपियों द्वारा खेत में विद्युत प्रवाहित तार बिछाकर नीलगाय का शिकार करने का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडीपार निवासी शंकर सुकराम वैद्य (45) की मालकीयत के खेत में शिकार किया गया। मृत नीलगाय 4 वर्षीय नर प्रजाति की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर कुल 6 आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मुंडीपार निवासी शंकर सुकराम वैद्य (45), बंसाराम बिसराम सहारे (56), भोजराम बेनिराम येले (35), मनोहर लक्ष्मण भोयर (40), प्रकाश सुरेश नाईक (35) एवं हिवराज हरूग बोटरूगे (58) का समावेश है। आरोपियों ने नीलगाय का शिकार करने के बाद उसका मास बिक्री करने के उद्देश्य से पीछे के दाेनों एवं सामने का एक पैर काट दिए थे। वन विभाग ने घटनास्थल से विद्युत तार, प्लास्टिक कोटेड तार एवं एक आरोपी के यहां से कुल्हाड़ी जब्त की है। मामले की जांच गोरेगांव वन विभाग के क्षेत्र सहायक डी.एल. धुर्वे कर रहे हैं।
Created On :   30 April 2022 6:17 PM IST