- Home
- /
- नीलोत्पल होंगे गड़चिरोली के नए एसपी
नीलोत्पल होंगे गड़चिरोली के नए एसपी

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2022 12:48 PM IST
तबादला नीलोत्पल होंगे गड़चिरोली के नए एसपी
डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। राज्य सरकार के गृह विभाग ने राज्यभर के पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारियों के तबादले व पदस्थापना के संदर्भ में देर शाम आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत गड़चिरोली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल का पुणे (ग्रामीण) में स्थानांतरण किया गया है। वहीं जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में बृहन्मुंबई के पुलिस उपायुक्त नीलोत्पल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही गड़चिरोली के अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) समीर शेख और अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सोमय मुंडे का भी पदोन्नति के साथ तबादला किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक समीर शेख को सातारा पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सोमय मुंडे लातुर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
Created On :   22 Oct 2022 6:17 PM IST
Next Story