बराबर की संपत्ति है गडकरी और पटोले के पास

Nitin gadkari and nanabhau patole both have equal property
बराबर की संपत्ति है गडकरी और पटोले के पास
बराबर की संपत्ति है गडकरी और पटोले के पास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने नामांकन के साथ जो हलफनामा पेश किया है, उसके मुताबिक उनके पास 69 लाख 38 हजार 691 रुपए की चल संपत्ति व 52 लाख 5 हजार की अचल संपत्ति है। उनसे ज्यादा चल संपत्ति उनकी पत्नी कांचन गडकरी के पास है। कांचन गडकरी के पास 91 लाख 99 हजार 160 रुपए है।गडकरी की स्कूली शिक्षा महल के डीडी नगर स्कूल में हुई। इसके बाद जीएस कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया। लॉ मेन ब्रांच (नागपुर यूनिवर्सिटी) से एलएलबी किया।

हलफनामे के मुताबिक गडकरी पर बैंक व वित्तीय संस्थाओं का कर्ज 1 करोड़ 57 लाख 21 हजार 753 रुपए है। कांचन गडकरी पर भी 50 लाख 7 हजार 302 रुपए का कर्ज बताया गया है। श्री गडकरी ने 2017-18 में जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया, उसमें खुद की इनकम 64 हजार 700 रुपए बताई गई है। वही कांचन गडकरी की इनकम 39 लाख 42 हजार 310 रुपए दिखाई गई है। 

 

Created On :   26 March 2019 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story