यात्रा के दौरान नितिन राऊत हुए चोटिल

Nitin Raut got injured during the journey
यात्रा के दौरान नितिन राऊत हुए चोटिल
नागपुर यात्रा के दौरान नितिन राऊत हुए चोटिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हैदराबाद पहुंच गई है। अगले कुछ दिनों में यह यात्रा महाराष्ट्र में दाखिल होगी। यात्रा में शामिल होने से महाराष्ट्र से अनेक नेता पहुंचे थे। नागपुर के पूर्व पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत भी इस यात्रा में शामिल हुए, लेकिन मंगलवार को यात्रा के दौरान वे चोटिल हो गए। यात्रा में भीड़ होने से वे चलते समय गिर पड़े। घटना में उनके पैर पर अंदरुनी मार और माथे पर चोट लगी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। 70 वर्षीय राऊत की 2020 में एंजियोप्लास्टी हुई है।
 

Created On :   2 Nov 2022 10:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story