- Home
- /
- महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश जाने वाली...
महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश जाने वाली बसों को नो इंट्री

By - Bhaskar Hindi |24 July 2021 8:53 AM IST
महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश जाने वाली बसों को नो इंट्री
डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के कारण एसटी बसों के लिए बंद हुई मध्य प्रदेश की राह खुलने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार ने फिर एक बार फरमान जारी कर 27 जुलाई तक बसों के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार यह निर्णय लिया जा रहा है। लेकिन चोरी-छुपे प्रतिदिन दर्जनों टैक्सी सीमा को पार कर रही हैं। जरूरतमंद यात्रियों को विकल्प नहीं होने से टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों की लूट हो रही है। 200 रुपए का सफर यात्रियों को 500 से एक हजार रुपए देकर करना पड़ रहा है।
Created On :   24 July 2021 2:23 PM IST
Next Story