- Home
- /
- राज्य में कोरोना की चौथी लहर नहीं :...
राज्य में कोरोना की चौथी लहर नहीं : टोपे

डिजिटल डेस्क,नागपुर। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना की चौथी लहर की चर्चा में अब कोई तथ्य नहीं है। कोरोना मरीजों में बढ़ोतरी नहीं है। नए संक्रमितों के आज का आंकड़ा 254 है और रिकवरी 98 प्रतिशत से ज्यादा है। टीकाकरण अच्छा हुआ है। एक्टिव मरीज 1950 हैं। इसलिए संक्रमण फिलहाल यह बड़ा विषय नहीं है। सभी तरफ भीड़-भाड़ है। राज्य में राजनीतिक सम्मेलन शुरू है। फिर भी कोरोना मरीजों में वैसी वृद्धि नहीं है। इस कारण चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को नागपुर में थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के सिविल लाइन्स स्थित निवास पर भेंट दी।
विकास कार्य बाधित नहीं होंगे : पत्रकारों से बातचीत में टोपे ने कहा कि शरद पवार की सूचना अनुसार, हम प्रत्येक क्षेत्र के पार्टी संगठनों को समय दे रहे हैं। उसी अनुसार नागपुर आया हूं। स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ले रहा हूं। खासकर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान करने पर जोर है। अनिल देशमुख के काटोल निर्वाचन क्षेत्र का विकास होना चाहिए। सलील देशमुख जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। सलील देशमुख को सभी मंत्री सहकार्य कर रहे हैं। अनिल देशमुख की अनुपस्थिति में काटोल निर्वाचन क्षेत्र का विकास रुकना नहीं चाहिए, यही हमारा ध्यान है। राकांपा नेता टोपे ने कहा कि शिवसेना विधायक आशीष जैस्वाल जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास होना चाहिए, यह हमारी भूमिका है। यह महाविकास आघाड़ी की जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर आशीष जैस्वाल के निर्वाचन क्षेत्र का विकास कर दिखाएंगे। बता दें कि आशीष जैस्वाल ने कुछ दिन पहले महाविकास आघाड़ी पर नाराजगी व्यक्त की थी।
छत्रपति संभाजी राजे पर महाविकास आघाड़ी के नेता निर्णय लेंगे : छत्रपति संभाजी राजे के मामले में महाविकास आघाड़ी के आलाकमान निर्णय लेंगे। हम सभी शाहू, फुले, आंबेडकर के विचारों के हैं। छत्रपति संभाजी राजे के प्रति आदर है। वे पहले राष्ट्रवादी में थे। उन्हें लोकसभा की उम्मीदवारी दी गई थी। पवार साहब से उनके अच्छे संबंध हैं।
Created On :   24 May 2022 5:19 PM IST