पुलिस भर्ती में अब कोई रुकावट नहीं : देशमुख

No hurdles in police recruitment now: Deshmukh
पुलिस भर्ती में अब कोई रुकावट नहीं : देशमुख
पुलिस भर्ती में अब कोई रुकावट नहीं : देशमुख

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस भर्ती में अब कोई रुकावट नहीं होगी। साढ़े 12 हजार पुलिस जवानों की भर्ती की जाएगी। 5297 उम्मीदवारों की भरती की पहले चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह जानकारी सोमवार को सिविल लाइंस स्थित पुलिस जिमखाना में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी।

 पुलिस जिमखाना में ‘शिकायत निवारण शिविर’ के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस भर्ती के सिलसिले में कुछ ओबीसी संगठनों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की। पुलिस भर्ती के संबंध में पूछे सवाल पर देशमुख ने कहा, अब पुलिस भर्ती में कोई रुकावट नहीं है। पश्चिम महाराष्ट्र में चलती ट्रैवल्स बस में एक युवती से दुष्कर्म किए जाने के मामले को गृहमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। 

Created On :   12 Jan 2021 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story