- Home
- /
- खाद मंत्रालय में नाैकर भर्ती में...
खाद मंत्रालय में नाैकर भर्ती में नहीं है पारदर्शिता

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। केंद्र सरकार के रासायनिक आैर खाद मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय रसायन और खाद लिमिटेड नौकर भर्ती में पारदर्शिता का अमल नहीं होने से गुणवत्ताधारक अर्जीकर्ताओं पर अन्याय हाेने की ओर ध्यानाकर्षित करने वाली याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट की आैरंगाबाद खंडपीठ में दायर की गई है। मामले में न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला व न्यायमूर्ति श्रीकांत कुलकर्णी की पीठ ने केंद्र सरकार व प्रतिवादियों को नाेटिस जारी किया है।
अर्जीकर्ता राहुल चंद्रशेखर धनेधरे ने एड विष्णु ढाेबले के जरिए याचिका दायर कर कहा है कि केंद्र सरकार के अधिपत्य वाली राष्ट्रीय केमिकल आैर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मुंबई ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगवाए थे। अर्जीकर्ता की 19 जुलाई 2020 को लिखित परीक्षा हुई। इसके बाद 26 नवंबर 2020 को निजी साक्षात्कार लिया गया। अर्जीकर्ता की लिखित व मौखिक साक्षात्कार सही ढंग से संपन्न हुआ। प्रतिवादियों ने लिखित व मौखिक गुणवत्ता सूची आॅनलाइन एवं कार्यालयीन नाेटिस फलक पर जारी नहीं की। विनती करने पर भी गुणवत्ता आैर चयन प्रक्रिया संबंधी के दस्तावेज प्रतिवादी प्रसिद्ध नहीं करते। चयन प्रक्रिया कानूनन व गुणवत्ता के अनुसार करने का अनुरोध याचिका में किया गया है। याचिका की सुनवाई के दौरान भारत सरकार के रासायनिक आैर खाद विभाग, जिला, चेअरमन राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मुंबई को नोटिस जारी किया गया। भारत सरकार व अन्यांे की ओर से एड तल्हार ने पक्ष रखा।
Created On :   19 March 2021 3:32 PM IST