- Home
- /
- अब कर्जमाफी के हकदार किसानों के नाम...
अब कर्जमाफी के हकदार किसानों के नाम होंगे ऑनलाइन

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कर्जमाफी के लिए पात्र किसानों के नाम अब वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसमें डेढ़ लाख और उससे ज्यादा का कर्ज लेने वाले किसान शामिल है। जिलाधीश व नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी (एनडीसीसी) बैंक के प्राधिकृत समिति के अध्यक्ष सचिन कुर्वे ने कहा कि सरकार की कर्जमाफी के लिए पात्र किसानों के नाम www.nagpurdccbank.com पर जारी किए जाएंगे। पहले चरण में डेढ़ लाख के लिए पात्र किसानों के नाम रहेंगे। संभावित पात्र किसानों की सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
एनडीसीसी बैंक की तरफ से डेढ़ लाख तक कर्ज वाले 22 हजार 287 किसान व डेढ़ लाख से ज्यादा कर्ज वाले 2 हजार 918 किसान है। कुल 25 हजार 205 संभावित पात्र किसानों की सूची बनाई जा रही है। कर्जमाफी के लिए पात्र किसानों को 31 अगस्त तक 10 हजार रुपए अग्रिम के तौर पर दिए जाएंगे। सोमवार 24 जुलाई से ग्रामीण शाखाओं में सूची उपलब्ध हो सकेगी।
Created On :   22 July 2017 2:16 PM IST