- Home
- /
- महाराष्ट्र से उत्तरभारतीयों का...
महाराष्ट्र से उत्तरभारतीयों का भावनात्मक रिश्ताः चव्हाण

डिजिटल डेस्क, मुंबई । मुंबई को बसाने, इस शहर की तरक्की में उत्तर भारतीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तर भारतीय समाज और महाराष्ट्र के लोगों के बीच प्रगाढ़ भावनात्मक रिश्ता है। हम इस रिश्ते को कभी जुदा नहीं होने देंगे।मुंबई तथा महाराष्ट्र के विकास में हम कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कही। श्री चव्हाण महानगर के भांडूप इलाके में स्थित सड़क मार्ग का पूर्व विधायक श्याम नारायण यादव के नाम पर नामकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। चव्हाण ने कहा कि यादव महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक स्व श्याम नारायण यादव उत्तर प्रदेश से मुंबई आकर इसे अपनी कर्म भूमि बनाया और यहां नगरसेवक बनने के बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ गोपालपुर विधानसभा सीट से 2007 में विधायक भी चुने गए।पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजक सुभाष यादव को भरोसा दिलाया कि उत्तर भारतीय समाज के लिए वे हमेशा हाजिर रहेंगे। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की।
Created On :   3 Dec 2022 7:24 PM IST