गठबंधन पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता-पटेल

Nothing can be said on alliance right now: Patel
गठबंधन पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता-पटेल
गठबंधन पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता-पटेल

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना राकांपा के गठबंधन के सवाल पर राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने कहा है कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। विधानसभा चुनाव के लिए तीन साल बाकी है। 2023 के बाद ही गठबंधन को लेकर कुछ कहना उचित होगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार बहुमत में है। 

फिलहाल सीएम पद खाली नहीं
उद्धव ठाकरे बहुमत के मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए स्थान रिक्त नहीं है। शनिवार को पटेल ने पत्रकारों से चर्चा की। शिवसेना के समाचार-पत्र में गठबंधन को लेकर व्यक्त की जा रही संभावनाओं पर पटेल ने दो टूक कहा-अभी चुनाव को 3 साल बाकी है। उसके पहले गठबंधन को लेकर कुछ कहना सयानापन नहीं होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के मुख्यमंत्री पद को लेकर बयान पर पटोले ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को संगठन बढ़ाने का अधिकार है। कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है, लेकिन संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार विधानमंडल में सबसे अधिक सदस्य जिसके साथ होंगे, वही मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

Created On :   21 Jun 2021 10:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story