- Home
- /
- गोरेवाड़ा में अब 8 बाघ चंद्रपुर से...
गोरेवाड़ा में अब 8 बाघ चंद्रपुर से आया शावक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गोरेवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर से हाल ही में मुंबई के लिए सुल्तान नामक बाघ भेजा है, जिसके बाद यहां बाघों की संख्या 7 ही रह गई थी, लेकिन शुक्रवार की रात को यह कमी 9 माह के शावक ने पूरी कर दी है। चंद्रपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर से इसे यहां लाया गया है। अब बाघों की संख्या फिर 8 हो गई है। भविष्य में यहां से जरूरत के अनुसार और भी जगह पर बाघ भेजे जा सकते हैं। हालांकि महाराजबाग की ओर से मांगे गए बाघ की ओर किसी तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। नागपुर शहर के कुछ ही दूरी पर गोरेवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर है।
क्षमता 10 शावकों की
यहां वन्यजीवों को रखने की अच्छी व्यवस्था है। हाल ही में मुंबई में भेजा गया सुल्तान नामक बाघ भी यहां पर रेस्क्यू कर लाया था। उसे गत 10 वर्षों से यहां रखा गया था। प्रजनन के लिए उसे यहां से 4 दिन पहले भेजा गया है। गोरेवाड़ा में बाघों की क्षमता 10 है।
Created On :   29 Dec 2019 8:47 PM IST