अब 16 हजार जनसंख्या पर बनेगा एक वार्ड

Now a ward will be built on 16 thousand population
अब 16 हजार जनसंख्या पर बनेगा एक वार्ड
मनपा चुनाव की वार्ड रचना का काम शुरू अब 16 हजार जनसंख्या पर बनेगा एक वार्ड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। निर्वाचन आयोग के आदेश पर महानगरपालिका चुनाव की वार्ड रचना का काम शुरू हो गया है। उत्तर नागपुर से वार्ड रचना की शुरुआत की गई है। औसतन 16 हजार जनसंख्या का एक वार्ड बनाया जाएगा। वार्ड रचना में औसतन जनसंख्या के 10 प्रतिशत कम-ज्यादा जनसंख्या ग्राह्य मानी जाएगी। एक दिन में दो वार्ड की रचना का काम होगा। डेढ़ महीने तय वार्ड रचना की प्रक्रिया चलने की सूत्रों से जानकारी मिली है।

अटकलों पर लगा विराम
शहर से सटी ग्राम पंचायतों का मनपा में समायोजन किए जाने से नगरसेवकों की संख्या बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जानकारों की मानें तो जनगणना-2011 के आधार पर चुनाव कराए जाने से नगरसेवकों की संख्या में बदलाव नहीं होगा। फिलहाल नगरसेवकों की संख्या 151 है। शहर की जनसंख्या को नगरसेवक संख्या से विभाजित कर वार्ड की जनसंख्या औसतन 16 हजार निर्धारित की गई है।

इस तरह होगी वार्ड रचना
निर्वाचन आयोग ने वार्ड रचना के दिशा-निर्देश दिए हैं। उसी का पालन कर उत्तर नागपुर से वार्ड रचना का शुभारंभ किया गया। उत्तर से पूर्व की अोर आगे बढ़ते हुए पश्चिम दिशा और अंत में दक्षिण दिशा की वार्ड रचना की जाएगी। सीमा तय करने बड़े रास्ते, गली, नदी, नाले, रास्ते, उड़ानपुल आदि को चिह्नित किया जाएगा। एक इमारत या चाल का दो वार्ड में विभाजन नहीं होगा, इस बात का ध्यान रखने का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है। खुली तथा सार्वजनिक जगह किसी न किसी वार्ड में आनी चाहिए। वार्ड रचना में रास्ते, नदी, नाले, सिटी सर्वे नंबर आदि का उल्लेख किया जाएगा।

Created On :   28 Aug 2021 2:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story