अब शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे योग के गुर

Now along with education, students will be taught the tricks of yoga
अब शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे योग के गुर
स्कूलों में अब शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे योग के गुर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिप द्वारा संचालित स्कूलों की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा अब इन स्कूलों में शिक्षा के साथ ही योग के गुण सिखाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को लागू करने के लिए आगामी शैक्षणिक वर्ष से कुल 42 स्कूलों में योग प्रशिक्षण का आरंभ किया जाएगा। जहां कम आयु से ही विद्यार्थियों को रोजाना योग प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। 

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2020 में जिप के 42 स्कूलों को अधिक सुविधाजनक बनाने का निर्णय लिया था। इसके तहत प्रत्येक तहसील के 3 स्कूलों को निजी स्कूलों के स्तर का बनाने की महत्वकांक्षा व्यक्त की गई थी। कोरोना संक्रमण के कारण इस योजना को अमल में नहीं लाया जा सका था। प्रशासन ने प्रत्येक स्कूल पर 53 लाख रु. खर्च करने का मसौदा भी तैयार किया है। जिसे राज्य शिक्षा विभाग की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है।  इस मसौदे के मुताबिक 42 स्कूलों में खेल मैदान, क्रीड़ा प्रशिक्षक, स्वच्छ जल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। पहले चरण में इन स्कूलों को मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। जिन स्कूलों को आदर्श स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया है, वहां मरम्मत का कार्य भी शुरू किया गया है। शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले इन स्कूलों का स्वरूप पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। जहां विद्यार्थियों को स्कूल बैग मुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। 

Created On :   9 March 2022 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story