- Home
- /
- अब छत्तीसगढ़ में बनेंगे ड्रोन और...
अब छत्तीसगढ़ में बनेंगे ड्रोन और यूएवी

डिजिटल डेस्क,रायपुर। अब छत्तीसगढ़ में भी ड्रोन और अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) बनाए जाने लगेंगे। इसके लिए एक कंपनी रायपुर में यूनिट लगाएगी। कंपनी ने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ इसका करार किया है। सरकार ने बायो एथेनॉल उत्पादन करने वाली एक कंपनी के साथ भी करार किया है। यह दोनों कंपनियां प्रदेश में 190 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने जा रही हैं। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ बिजनेस समिट में इसके लिए समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
Created On :   23 Nov 2022 8:25 PM IST
Next Story












