अब और दो सप्ताह लगेंंगे साईंबाबा संस्थान विश्वस्त मंडल में नियुक्ति को

Now it will take two more weeks for appointment in Saibaba Institute Trusted Board
अब और दो सप्ताह लगेंंगे साईंबाबा संस्थान विश्वस्त मंडल में नियुक्ति को
अब और दो सप्ताह लगेंंगे साईंबाबा संस्थान विश्वस्त मंडल में नियुक्ति को

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद ।  साईंबाबा संस्थान के विश्वस्त मंडल की नियुक्ति संंबंधी अधिसूचना घोषित करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ के न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला व न्यायमूर्ति आरएन लड्‌डा की पीठ ने राज्य सरकार काे दो सप्ताह समय दिया है। संस्थान के पूर्व विश्वस्त उत्तमराव शेलके ने एड सतीश तलेकर के जरिए दायर की गई जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने तदर्थ समिति गठित की थी।

हाईकोर्ट की इजाजत से ट्रस्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश (अहमदनगर), साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, नाशिक व सह धर्मादाय आयुक्त, अहमदनगर की तदर्थ समिति नीतिगत व आर्थिक निर्णय वर्तमान में ले रही है। उक्त समिति अक्टूबर 2019 से संस्थान का कामकाज देख रही है। राज्य सरकार ने दो माह में विश्वस्त मंडल नियुक्त करने की गारंटी दी थी। 
 
 

Created On :   8 July 2021 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story