अब नागपुर में कोविशील्ड का दूसरा डोज 3 महीने बाद

Now Kovishields second dose in Nagpur after 3 months
अब नागपुर में कोविशील्ड का दूसरा डोज 3 महीने बाद
अब नागपुर में कोविशील्ड का दूसरा डोज 3 महीने बाद

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   वैक्सीनेशन से संबंधित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए नियम का पालन नागपुर में भी किया जाएगा। शनिवार से कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच तीन महीने का अंतर रहेगा। पहला डोज लेने वालों को अब तीन महीने बाद की तारीख दी जाएगी। शुक्रवार को कुछ सेंटरों पर कोविशील्ड का दूसरा डोज लेने पहुंचे लोगों को लौटा दिया गया। उन्हें बताया गया कि अब दूसरा डोज तीन महीने बाद मिलेगा, जबकि मनपा के अधिकारी लोगों को वापस लौटाए जाने की बात से अनजान हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिनके 42 दिन पूरे नहीं हुए होंगे, ऐसे लोगों को भी शुक्रवार को वापस भेजा गया है।  अब सरकार के नए नियमानुसार कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाएगा। शनिवार से इस नियम का पालन होगा।

तारीख आने पर दूसरा डोज दिया जाएगा
नए नियमानुसार कोविशील्ड का दूसरा डोज तीन महीने बाद दिया जाएगा। जो अब तक पहला डोज ले चुके हैं और उनके दूसरे डोज की तारीख आ चुकी है, तो उन्हें दूसरा डोज दिया जाएगा। नए नियम लागू होने के बाद पहला डोज लेनेवाले को दूसरा डोज तीन महीने बाद दिया जाएगा। केंद्रों से लोगों को लौटाए जाने की जानकारी नहीं है।  -राम जोशी, अतिरिक्त आयुक्त

शनिवार से 3 महीने का नियम लागू
पहला डोज लेने के बाद 45 दिन पूरा करने पर शुक्रवार को दूसरा डोज दिया गया है। शुक्रवार रात से अब कोविन एप में 3 महीने का अंतर लागू होगा। ऐसे में शनिवार से पहला डोज लेने के बाद तीन महीने पूरे करने वालों को ही दूसरा डोज दिया जाएगा।  -डॉ. संजय चिलकर, मनपा वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी 

12 से 14 हफ्ते में ले सकते हैं
कोविशील्ड के दूसरे डोज को लेकर आई जानकारी के अनुसार 12 से 14 हफ्ते में वैक्सीन ले सकते हैं। यह शुक्रवार रात 12 बजे से कोविन एप पर अपडेट होगा। इससे अब आगे कोई भी दूसरे डोज के लिए जानकारी डालता है, तो वह एप पर ही जानकारी मिलेगी। उसके अनुसार ही 12 से 14 हफ्ते पूरे होने के बाद वैक्सीन मिलेगी। -जलज शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, मनपा
 

Created On :   15 May 2021 4:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story