अब सीएनजी से चलेंगे मनपा के वाहन और ऑटो रिक्शा

Now Manpas vehicles and auto rickshaws will run from CNG
 अब सीएनजी से चलेंगे मनपा के वाहन और ऑटो रिक्शा
 अब सीएनजी से चलेंगे मनपा के वाहन और ऑटो रिक्शा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गडकरी ने आवश्यक फास्टैग खरीदने का आह्वान वाहनधारकों से किया है। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल से हो रहे खर्च की बचत के लिए सीएनजी पर वाहन चलाने को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। डीजल की तुलना में सीएनजी सस्ता ईंधन है। एक किलो सीएनजी 51-52 रुपए में मिलता है। इससे ट्रैक्टर 4 किलोमीटर चलता है। सीएनजी के इस्तेमाल से खेती के लिए चल रहे ट्रैक्टर से 1 से डेढ़ लाख रुपए व मालवाहक ट्रैक्टर के खर्च में 3 लाख रुपए की बचत होगी।

पूर्व विदर्भ के सभी 6 जिलों में 5 वर्ष में सभी वाहन सीएनजी पर चलाए जाएंगे। नागपुर में काम शुरू है। कामठी रोड पर पंप तैयार किया गया है। पहले टैक्टर, शहर बस व परिवहन महामंडल की बस सीएनजी से चलेगी, फिर आॅटोरिक्शा सीएनजी से चलाए जाएंगे। गडकरी ने कहा कि मनपा के वाहनों को सीएनजी पर चलाने के लिए संबंधितों को सूचित किया गया है। महापौर, आयुक्त, नगरसेवकों के वाहन सीएनजी पर चलेंगे।
 

Created On :   15 Feb 2021 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story