अब मुंबई नहीं ठाणे है कोरोना का नया हॉटस्पॉट  

Now Mumbai is not Thane, Coronas new hotspot
अब मुंबई नहीं ठाणे है कोरोना का नया हॉटस्पॉट  
अब मुंबई नहीं ठाणे है कोरोना का नया हॉटस्पॉट  

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुंबई से सटा ठाणे जिला कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बन गया है। मौजूदा समय में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या के मामले में ठाणे और पुणे मुंबई से आगे निकल गए हैं। जहां मुंबई में हालात धीरे धीरे सुधर रहे हैं वहीं ठाणे जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन किया जा चुका है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 1 लाख 7 हजार 665 थी। इनमें से 34006 मरीज ठाणे जिले में, 23738 पुणे जिले में जबकि 22773 मुंबई जिले में थे। सोलापुर और जलगांव जिलों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

60 से 20 फीसदी हुई मुंबई की हिस्सेदारी
यानी राज्य के कुल पॉजिटिव मरीजों में करीब 32 फीसदी ठाणे जिले में है। जबकि पुणे में कुल मरीजों के 22 फीसदी है और मुंबई में घटकर करीब20फीसदी रह गई है। मई महीने में राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों में से 60 फीसदी केवल मुंबई में थे। जून महीने में इस में कुछ कमी आई और राज्य के 38 फ़ीसदी मरीज मुंबई में पाए गए लेकिन अब ठाणे और पुणे ने कोरोना संक्रमण के मामले में मुंबई को पीछे छोड़ दिया है। वही देश भर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या देखें तो इसमें भी महाराष्ट्र सबसे आगे है। देश के कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में से 50 फीसदी महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे 2 राज्यों से आते हैं।

ठाणे में बढ़ता संक्रमण
ठाणे शहर के अलावा जिले में स्थित कल्याण डोम्बिवली, मीरा भायंदर, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर जैसे इलाकों में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से पैर पसार रहा हैं। इन सभी मनपा क्षेत्र में 19 जुलाई तक संपूर्ण लॉक डाउन है। सुबह 11 बजे के बाद दुकानें खोलने और लोगों के अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा दूसरे कामों के लिए बाहर निकलने पर पाबंदी है इसके बावजूद फिलहाल संक्रमण थमता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में एक्टिव कुल मरीजों की संख्या 5608 थी, कल्याण डोम्बिवली इलाके में 6433, उल्हासनगर में 2073, मीरा भायंदर में 1120 एक्टिव मरीज थे।  

Created On :   15 July 2020 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story