अब नागपुर का मौसम लेगा करवट, गिरेगा तापमान

Now Nagpur weather will turn, temperature will fall
अब नागपुर का मौसम लेगा करवट, गिरेगा तापमान
अब नागपुर का मौसम लेगा करवट, गिरेगा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में अब बादलों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है। जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 14 और 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के बाद विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बर्फबारी का अनुमान जताया गया था। वहीं, अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

ऐसे में विभिन्न प्रदेशों में बारिश की संभावना बन रही है। इधर, मौसम विभाग ने नागपुर के साथ ही विदर्भ के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पार करने के बाद बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इस घटनाक्रम की वजह से  दौरान सर्दी भी बढ़ने का अनुमान है। शुक्रवार को बदलों के जमावड़े के चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली।

तापमान पर एक नजर
शुक्रवार को 0.5 की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Created On :   12 Dec 2020 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story