- Home
- /
- अब बार में प्रवेश करने दिखाना होगा...
अब बार में प्रवेश करने दिखाना होगा आईडी
By - Sanjana Namdev |4 Nov 2022 11:46 PM GMT
छत्तीसगढ़ अब बार में प्रवेश करने दिखाना होगा आईडी
डिजिटल डेस्क, रायपुर। 21 साल से कम उम्र के लडक़े-लड़कियों को बार से दूर रखने छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। शुरूआत बिलासपुर से हुई है, जहां अब बार में प्रवेश करने के लिए आईडी दिखाना होगी। यहां बार में बिना आईडी चेक किए किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। एसएसपी पारूल माथुर ने बिलासपुर के सभी 18 बार संचालकों को प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसी 21 साल से कम उम्र के लडक़े-लड़कियों को शराब परोसी गई तो छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया जाएगा। यही नहीं रात 12 बजे के बाद बार खुला होने पर भी मैनेजर और संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने और लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
Created On :   5 Nov 2022 5:13 AM GMT
Next Story