अब एम्सस्ट्राइप्स एप से होगी बाघों की गणना

Now tigers will be counted from Amstripes app
अब एम्सस्ट्राइप्स एप से होगी बाघों की गणना
2022 में बाघों की गिनती की तैयारियां अब एम्सस्ट्राइप्स एप से होगी बाघों की गणना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वर्ष 2022 में बाघों की गिनती के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कागजों पर बाघों की गणना नहीं होगी। बल्कि एम्सस्ट्राइप्स एप के माध्यम से मोबाइल पर बाघों की गणना की जाएगी। जनवरी से फरवरी तक इसे पूरा किया जा सकेगा।  

दी गई है ट्रेनिंग 
बाघों को मिले संरक्षण के चलते हर चार साल बाद इनकी स्थिति देखी जाती है। एनटीसीए के माध्यम से वन विभाग इसकी गणना करते हुए बाघों की गणना करते हैं। इससे देश के किस हिस्सों में कितने बाघ हैं, यह पता चलता है। गत चार साल पहले यानी वर्ष 2018 के गणना की बात करें तो महाराष्ट्र में 312 बाघों की संख्या सामने आई है। इसी तरह केवल विदर्भ की बात करें तो इसमें 200 के करीब बाघ शामिल हैं। इस साल की गणना के लिए राजस्थान में वन अधिकारियों की बैठक हुई। इन्हें ट्रेनिंग भी दी गई। पेंच के क्षेत्र संचालक भी इसमें शामिल थे। अब वरिष्ठ अधिकारी लोकल स्तर पर अब कर्मचारियों को बाघों की गणना की ट्रेनिंग देनेवाले हैं। सितंबर माह से बाघों की गणना शुरू होने वाली है। नागपुर जिले के पेंच व उमरेड-करांडला में फेस -4 की गणना की जानेवाली है। 

गणना में तेजी आएगी 
एम्सस्ट्राइप्स नामक इस एप में पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारी जानकारी भरते हैं। इसे अधिकारी भी देख सकते हैं। जीपीएस प्रणाली के कारण कर्मचारी कब कहां गया और कितनी पेट्रोलिंग की, यह सारी बातें समझ में आती है। गणना की इस प्रक्रिया से काम में तेजी आएगी।
 

Created On :   19 Aug 2021 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story