अब जियोस के लिए जोर आजमाइश, कांग्रेस कब्जा जमाने तो भाजपा सेंध मारने की फिराक में

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मध्य प्रदेश अब जियोस के लिए जोर आजमाइश, कांग्रेस कब्जा जमाने तो भाजपा सेंध मारने की फिराक में

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। करीब सात साल बाद हो रहे जिला योजना समिति के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिला पंचायत और नगरनिगम की सत्ता में काबिज कांग्रेस अपनों को एकजुट कर जियोस में कब्जा जमाने की तैयारी में है। वहीं भाजपा नगरपालिकाओं के संख्या बल  में आगे होने के साथ जिला पंचायत, नगरनिगम और नगरपरिषदों में सेंध मारने की फिराक में है। भाजपा ने बैठक कर रणनीति तैयार कर ली है। जबकि कांग्रेस की बैठक 21 दिसंबर को होना है। निर्वाचन 22 दिसंबर को होना है। कांग्रेस अपने सभी जिपं सदस्यों और निगम पार्षदों को शिकारपुर में इकट्ठा कर एक साथ सम्मेलन में पहुंचाने की तैयारी में है। दोनों दल  क्रॉस वोटिंग न हो इसको लेकर भी खास सतर्कता बरत रहे हैं।

कांग्रेस एकजुटता के साथ उतरेगी मैदान में

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित व जियोस के लिए संख्या बल पर्याप्त होने से उत्साहित कांग्रेस एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए अपने जिला पंचायत सदस्यों व निगम के पार्षदों को शिकारपुर में इकट्ठा किया जा रहा है। यहां से सदस्य व पार्षद एकसाथ सम्मेलन में पहुंचेंगे। क्रॉस वोटिंग न हो इसके लिए प्रशिक्षण व सतर्कता बरती जा रही है।

नजरें...निगम से कौन दो चेहरे जाएंगे जियोस में

जियोस के निर्वाचन में सबसे ज्यादा उत्सुकता नगरनिगम से चुने जाने वाले दो सदस्यों को लेकर दिखाई पड़ रही है। यहां कांग्रेस बहुमत में है। ऐसे में कौन से पार्षद जियोस में जगह बनाएंगे इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। समन्वय के लिए बुधवार को रोहना में बैठक होना है। पार्षद पं. राम शर्मा, भूरा भावरकर, मंजू बैस, जगदीश गोदरे के नाम चर्चाओं में हैं।

भाजपा ने प्रबंध समिति की बैठक कर बनाई रणनीति

भाजपा ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला प्रबंध समिति की बैठक कर जिला योजना समिति निर्वाचन को लेकर अपनी रणनीति बनाई। कहा जा रहा है कि भाजपा जियोस में ज्यादा से ज्यादा सदस्य जिताकर लाने की फिराक में है। इसके लिए सेंध मारने का पूरा प्लान भी तैयार कर लिया है। अलग-अलग चेहरों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है।

जानिए... जियोस के लिहाज से कांग्रेस-भाजपा का गणित

जिला पंचायत: कुल सदस्य- , कांग्रेस-14 और भाजपा- 12 सदस्य

नगरनिगम: कुल पार्षद- 48,(१ पद रिक्त) कांग्रेस- 29 (महापौर समेत) भाजपा-19
नगरपालिका: कुल पार्षद- 132, कांग्रेस- 52, भाजपा- 80
नगरपरिषद: कुल पार्षद- 135, कांग्रेस- 69, भाजपा- 56
ऐसा होगा जिला योजना
समिति का स्वरूप
जियोस में कुल सदस्य संख्या २० होगी।
अध्यक्ष, जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।
सदस्य सचिव, कलेक्टर
2 अशासकीय सदस्य, प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से मनोनीत होंगे।
शेष 16 सदस्यों का निर्वाचन होगा।
16 में से 12 सदस्य जिला पंचायत के 26 सदस्यों में से चुने जाएंगे।
जबकि शेष 4 में से 2 सदस्य नगरनिगम के महापौर व 45 पार्षदों में से चुने जाएंगे।

बाकी 2 में से 1 सदस्य नगरपालिकाओं के पार्षदों में से तो 1 नगरपरिषदों के पार्षदों में से चुना जाएगा।

Created On :   21 Dec 2022 10:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story