अब हमें मॉस्क लगाने के महत्व को समझना होगा ,मनपा आयुक्त के आदेश का पालन करना जरूरी

Now we have to understand the importance of installing Moscow, it is necessary to follow the order of Manpa commissioner
अब हमें मॉस्क लगाने के महत्व को समझना होगा ,मनपा आयुक्त के आदेश का पालन करना जरूरी
अब हमें मॉस्क लगाने के महत्व को समझना होगा ,मनपा आयुक्त के आदेश का पालन करना जरूरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।कोरोना के चलते शहर में सार्वजनिक स्थान पर मॉस्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मॉस्क का मतलब सिर्फ वह नहीं है जो हमें अस्पतालों में डॉक्टर लगाकर दिखाई पड़ता है बल्कि माॅस्क का मतलब अपने नाक और मुंह के हिस्से को अच्छे मोटे कपड़े से ढंकना है जिससे सांस लेते समय वायरस आपको संक्रमण में ना ले।

शहरवासियों के लिए आसान है यह
संतरानगरी में गर्मी अधिक पड़ने की वजह से यहां के लोगों को चेहरा ढंककर रखने की आदत है। नागपुर की युवतियां सामान्यतौर पर भी अपना चेहरा ढंककर ही चलती है। वहीं, कुछ हद तक पुरुष भी ऐसा करते हैं जिससे उन्हें चेहरा ढंकने में कोई परेशानी नहीं होगी।

क्यों जरुरी है मॉस्क
मॉस्क इसलिए जरुरी है क्योंकि आप यदि आपके पास आकर कोई संक्रमित व्यक्ति खांसकर या छींककर चला गया तो वातावरण में फैलने वाले वायरस आपको अपनी चपेट में ले सकते है। इस वायरस का डायमीटर 600 माइक्रोन का होता है जिससे वह गुरुत्वाकर्षण की वजह से जल्दी बैठ जाता है लेकिन जब तक वह वातावरण में है तो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मॉस्क की जगह मोटा कपड़ा भी पहना जा सकता है जिसे हर दिन धोना भी जरुरी है। सूती या कॉटन के कपड़े की तीन परत बनाकर बांधा जा सकता है।

कपड़े का उपयोग भी करें
नागपुर में मॉस्क की डिमांड बहुत है। पहले गुजरात और मुंबई से मॉस्क आते थे लेकिन अब जहां से मिल जाए लोग खरीदने तैयार है। मॉस्क के रेट सरकार ने तय कर दिए है जिससे उस रेट में मॉस्क उपलब्ध करवाने में व्यापारियों को थोड़ी कठिनाई हो रही है। शहर में मॉस्क की खपत को लेकर आंकड़ा बता पाना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है।
मोहन अभ्यंकर, उपाध्यक्ष, विदर्भ जोन, एमएससीडीए

Created On :   9 April 2020 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story