- Home
- /
- प्रेमी संग भागी NRI की पत्नी ने...
प्रेमी संग भागी NRI की पत्नी ने रिश्तेदार के भी उड़ाए थे गहने

By - Bhaskar Hindi |7 April 2021 8:38 AM IST
प्रेमी संग भागी NRI की पत्नी ने रिश्तेदार के भी उड़ाए थे गहने
डिजिटल डेस्क, नागपुर। गणेशपेठ थाना अंतर्गत प्रेमी संग घर से भागी एनआरआई की फरार पत्नी की नागपुर सहित राजस्थान पुलिस को भी तलाश है। पीड़ित गणेशपेठ निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति दुबई में शोभा कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाईजर था। पीड़ित की पत्नी गुंजन 22 जनवरी से 13 सितंबर 2020 के बीच सवा पांच लाख का माल समेटकर प्रेमी गिरीश कटारा, राजस्थान निवासी के साथ भाग गई। गुंजन की नागपुर के अलावा राजस्थान की अजमेर पुलिस को उसकी तलाश है। दिवाली के दौरान गुंजन ने कांता नामक रिश्तेदार के घर से सात लाख रुपए के आभूषण चुराए थे। गंंुजन से माता-पिता ने भी संबंध तोड़ लिए हैं। गुंजन और गिरीश राजस्थान में ही होने की अटकलें हैं।
Created On :   7 April 2021 2:08 PM IST
Next Story