- Home
- /
- एनएसए अजीत डोभाल ने एकनाथ शिंदे के...
एनएसए अजीत डोभाल ने एकनाथ शिंदे के घर किए भगवान गणेश के दर्शन

By - Bhaskar Hindi |3 Sept 2022 2:21 PM IST
उपमुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल ने एकनाथ शिंदे के घर किए भगवान गणेश के दर्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास जाकर भगवान गणेश के दर्शन किए। शिंदे के कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि डोभाल ने मुख्यमंत्री आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद शिंदे ने फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। दस दिवसीय गणेशोत्सव के पहले दिन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मुंबई प्रवास के दौरान डोभाल राजभवन और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए।
Created On :   3 Sept 2022 7:50 PM IST
Next Story