कोहरे का असर, 7 फ्लाइट देरी से पहुंचीं

nsgpur in fog effect, 7 flights arrived late
कोहरे का असर, 7 फ्लाइट देरी से पहुंचीं
कोहरे का असर, 7 फ्लाइट देरी से पहुंचीं

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जारी कोहरे का असर उड़ानों पर हो रहा है।  नागपुर में 7 उड़ानें देरी से पहुंचीं। इनमें दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद व बंेगलुरु से आने वाली उड़ानें शामिल हैं।  एयर इंडिया की दिल्ली से सुबह 8.10 बजे आने वाली फ्लाइट 5 घंटे 2 मिनट, इंडिगो की दिल्ली से सुबह 11 बजे आने वाली फ्लाइट 1 घंटे 55 मिनट व इंडिगो की पुणे से दोपहर 3.15 बजे आने वाली फ्लाइट 1 घंटे 15 मिनट देरी से नागपुर पहुंची। इसी तरह गो एयर की सुबह 11.10 बजे पुणे से आने वाली फ्लाइट 2 घंटे 50 मिनट व इंडिगो की हैदराबाद से सुबह 7.50 बजे आने वाली फ्लाइट 19 मिनट देरी से पहुंचीं। इंडिगो की अहमदाबाद से रात 8.05 बजे व बंगलुरु से रात 8.45 बजे आने वाली फ्लाइट क्रमश: 1 घंटे 19 मिनट व 29 मिनट देरी से नागपुर एयरपोर्ट पहंुचीं।  

Created On :   12 Feb 2021 9:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story