- Home
- /
- बाल विवाह रोकथाम जागरूकता के लिए...
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता के लिए नुक्कड नाटक का हुआ आयोजन

डिजिटल डेस्क पन्ना। राष्ट्रीय सेवा स्वयं सेवकों एवं आगाज इंटर्नशिप के एलूमनाई शिवम कुशवाहा एवं उनके एनएसएस सहपठियों द्वारा पन्ना के बस स्टैण्ड में बाल विवाह की कुरीती पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। बाल विवाह पर आधारित नुक्कड नाटक के प्रस्तुत करने का उद्देश्य आमजनों को इसकी बुराईयों से अवगत करना था जिससे पढऩे लिखने की उम्र में माता -पिता बच्चों के हाथ पीले न करें। आयोजित नुक्कड नाटक के प्रदर्शन में विजय विश्वकर्मा, दीपाशी शिवहरे, मुकेश अनुरागी, विजय विश्वकर्मा, प्रभा अहिरवार, संजय सिघानियां, कल्पना कुशवाहा, संगीता रजक, अनीता कुशवाहा, आसना खातून, आरती कोंदर, खुशी कुशवाहा, दीपाली सेन, सचिन बर्मन, प्रियंशी पटेेल, पूजा खगांर, मनीषा चौधरी, विमलेश वर्मा, रोशनी अहिवार, सपना यादव आदि एनएसएस के स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनय किया गया। नुक्कड नाटक सफल संचालन छत्रसाल महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. डी.पी. कुशवाहा, डॉ. मनोज कुमार शुक्ल, डॉ. कविता परवंदा, डॉ. समीक्षा सिसौधिया के निर्देशन में किया गया। इस दौरान नुक्कड नाटक देखने के लिए सैकड़ो की संख्या आमजन उपस्थित रहे। जिन्होनें प्रदर्शित नुक्कड नाटक की सराहना की।
Created On :   18 Nov 2022 3:37 PM IST