नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1041, छिंदवाड़ा के एक मरीज की मौत

Number of corona patients 1041 in 43 positive, Nagpur
नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1041, छिंदवाड़ा के एक मरीज की मौत
नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1041, छिंदवाड़ा के एक मरीज की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेडिकल में भर्ती कोरोना मरीज की सोमवार सुबह मौत हो गई। छिंदवाड़ा का मरीज 8 जून को मेडिकल में भर्ती किया गया था। इसके साथ ही नागपुर में अब तक 17 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 41 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रविवार देर रात 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1041 हो गई है। सोमवार को पॉजिटिव आए 41 सैंपल में 10 मेयो, 20 नीरी, 9 एम्स, और 2 की निजी लैब में हुई है। रविवार देर रात आए 9 सैंपल में 5 की जांच एम्स और 4 की निजी लैब में हुई थी।

कहां के कितने मरीज

क्वारेंटाइन सेंटर         मरीजों की संख्या        कहां के मरीज

राजनगर                   9                             7 नाईकतालाब बांग्लादेश, 2 चंद्रमणिनगर

आरपीटीएस               2                             2  एसआरपीएफ के जवान

रवि भवन                  3                             1 आर्यानगर, 1 रामेश्वरी स्थित झंडीवाला लेआउट,

                                                               1 हुडकेश्वर रोड स्थित सावरबांधे हॉल  

 

वनामति                   4                               विस्तृत जानकारी आनी है

 

पांचपावली                20                             विस्तृत जानकारी आनी है

ओरिएंट ग्रैंड, प्राइड        

शेष 2 मरीज की रिपोर्ट निजी लैब से आई है और एक एनमएसी कर्मचारी स्वयं मेयो जांच के लिए पहुंचा था। एम्स में रविवार देर रात पॉजिटिव आए 5 सैंपल वीएनआईटी में क्वारंटाइन नाईकतालाब के 4 और नरसाला के एक मरीज के हैँ। इसके साथ ही रविवार देर शाम निजी लैब में पॉजिटिव आए 4 सैंपल उमरीग्राम, जयताला, रिधोरा काटोल, इतवारी के मरीजों के हैं।  

छिंदवाड़ा के मरीज की मौत

मेडिकल में भर्ती छिंदवाड़ा के मरीज (50) की सोमवार सुबह सुबह नौ बजे मौत हो गई। मेडिकल से मिली जानकारी के अनुसार पुराना परासिया नाका निवासी मरीज को 8 जून को मेडिकल में संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया था। उसे 15 दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मेडिकल में हुई जांच में उसे कोरोना और मेनिजाइटिस होने की पुष्टि हुई थी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उसे दिल का दौरा पड़ा और करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।  

33 डिस्चार्ज

सोमवार को 33 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें 18 एम्स से, 10 मेडिकल से और 5 मेयो से डिस्चार्ज किए गए हैं।

 

 

Created On :   15 Jun 2020 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story