- Home
- /
- महाराष्ट्र में 868 तक पहुंची कोरोना...
महाराष्ट्र में 868 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या,120नए पॉजिटिव , 52 मृतक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरसके 120नए मामले सामने आए। इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 868तक पहुंच गई है।जबकि सात और मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा 52 तक पहुंच गया है। इस बीच 66 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से घर पहुंचा दिया गया।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्यभर के 17 हजार 536 नमूनों में से 15 हजार 563 नमूने निगेटिव पाए गए जबकि 868 लोगों के नमूने पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में फिलहाल 32 हजार 521 लोगों को घरों में क्वांरटाइन किया गया है और 3498 लोगों को विभिन्न संस्थानों में अलग-थलग रखा गया है।उन्होंने बताया कि तब्लीदी जमात मरकज से लौटे लोगों में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो-दो पिंपरी-चिंचवड,पुणे व अहमदनगर और एक-एक हिंगोली व वाशिम के हैं। मृतकों में पुरुषों का प्रमाण 73 प्रतिशत है और कोरोना के चलते जान गवाने वाले 60 प्रतिशत मरीजों की आयु 61 साल है। इनमें से 78 फीसदी शुगर, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।
कहां कितने मरीज
मनपा-जिला मरीजों की संख्या मृत्यु
मुंबई 52634
पुणे (शहर-ग्रामीण) 14105
सांगली 25 0
ठाणे मंडल मनपा 85 09
नागपुर 17 0
अहमदनगर 23 0
औरंगाबाद 10 01
लातूर 08 0
बुलढाणा 05 01
यवतमाल 04 0
सातारा 05
कोल्हापुर 02
रत्नागिरी 02
सिंधुदुर्ग 01
गोंदिया 01
जलगांव 02 01
नाशिक 02
वाशिम 01
जालना 01
उस्मानाबाद 03
अमरावती 01 01
हिंगोली 01
अन्य राज्य निवासी 02
कुल 86852
पुणे में ऑपरेशन किया हुआ मरीज कोरोना पॉजिटिव
अस्पताल के 43 डॉक्टरों समेत 93 लोग क्वारेंटाइन
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में हाल ही में पेट की शल्यक्रिया किए गए एक रिक्शा चालक कोरोना का संक्रमण होने की बात स्पष्ट हुई है। जिस कारण अस्पताल के 43 डॉक्टरों समेत कुल 93 लोग क्वारेंटाइन किए गए हैं। इस से शहर मंे एक ही खलबली मच गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च को कासेवाड़ी मंे हुए एक हादसे में रिक्शा चालक के पेट मंे गंभीर जख्म हुए थे। उसे तत्काल निजी चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिल किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके पेट की शल्यक्रिया की। उसके बाद उसे बुखार, सर्दी, खांसी की तकलीफ होने लगी। इसलिए उसके गले के द्रव्य की जांच की गई जिसमें उसे कोरोका का संक्रमण होने की बात स्पष्ट हुई। उसके बाद तुरंत अस्पताल के 43 डॉक्टर और चिकित्सा शिक्षा लेनेवाले 50 विद्यार्थियों को क्वारेंटाइन किया गया। उनकी भी जांच की जा रही है।
Created On :   6 April 2020 9:21 PM IST