- Home
- /
- पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी...
पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 9:22 AM IST
पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी पर्यटकों की संख्या
डिजिटल डेस्क, सतना। पन्ना टाइगर रिजर्व में 30 जून को समाप्त हुए पर्यटन वर्ष 2016-17 में 38 हजार 545 पर्यटक ने भ्रमण किया। पर्यटकों में 28 हजार 79 भारतीय और 10 हजार 466 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। क्षेत्र संचालक विनीत जैन ने बताया कि रिजर्व में कर्मचारियों की मेहनत और शासन द्वारा पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने से लगातार दूसरे साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले साल 36 हजार 730 और वर्ष 2014-15 में 14 हजार 897 पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व की वानस्पतिक, प्राकृतिक सुंदरता और बाघों की बढ़ती संख्या का नजारा लेने आये थे।
Created On :   12 July 2017 12:28 AM IST
Next Story