ग्रामीण अंचल में तेजी से कम हो रही महिलाओं की संख्या

Number of women rapidly decreasing in rural area Maharashtra
ग्रामीण अंचल में तेजी से कम हो रही महिलाओं की संख्या
ग्रामीण अंचल में तेजी से कम हो रही महिलाओं की संख्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की संख्या तेजी से कम हो रही है। यह जानकारी सूचना अधिकार के तहत प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार नागपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म के मुकाबले मृत्यु दर अधिक है। पिछले 4 वर्ष में 22 हजार 173 जन्म और 31 हजार 837 मृत्यु हुए हैं। इसमें लड़कियों का जन्मदर कम है, जबकि मरने वालों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है। जन्म-मृत्यु के आंकड़ों पर नजर डालने पर पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की संख्या तेजी से कम हो रही है। महिला-पुरुषों के संतुलन की दृष्टि से यह बेहद चिंताजनक है। मरने वालों में 423 गर्भस्थ शिशु, 159 बाल मृत्यु और 20 नवजात शिशुओं के मृत्यु का समावेश है। सूचना अधिकार अंतर्गत प्राप्त जानकारी में यह खुलासा हुआ है।

लड़कों के मुकाबले लड़कियां कम

4 वर्ष में 22 हजार 173 लड़के-लड़कियों का जन्म हुआ है। लड़कों की संख्या 11 हजार 606 है और लड़कियों की संख्या 10 हजार 567 है। लड़कों के मुकाबले 1039 कम लड़कियां पैदा हुईं।

मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक

ग्रामीण क्षेत्र में मरनेवालों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मृत्यु दर अधिक है। 4 वर्ष में 31 हजार 837 मृत्यु हुई। इसमें पुरुषों की संख्या 13 हजार 260 है। वहीं महिलाओं की संख्या 18 हजार 577 है। पुरुषों के मुकाबले मरनेवाली महिलाओं की संख्या 5 हजार 317 अधिक है।

यह हैं संभावित कारण

ग्रामीण क्षेत्र में कमजोर पड़ती स्वास्थ्य सेवा, रहन-सहन, गरीबी, शैक्षणिक पिछड़ापन, भुखमरी, यातायात की समस्या, बेरोजगारी आदि प्रमुख कारण हैं। शहर के मुकाबले भौतिक सुविधाओं का अभाव भी एक अहम कारण माना जा रहा है।

उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र     : 49
  • प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र  : 316
  • आयुर्वेदिक अस्पताल      :  33
  • एलोपैथिक अस्पताल      :  25

लड़के-लड़कियों की संख्या

  • वर्ष    लड़के    लड़कियां
  • 2015    3994    3546
  • 2016    2343    2803
  • 2017    2431    2115
  • 2018    2238    2103

मरनेवाले महिला-पुरुष

  • वर्ष    महिला    पुरुष
  • 2015    4590    3290
  • 2016    5046    3547
  • 2017    4265     3019
  • 2018    4676    3404

        कुल    18577    13260

Created On :   11 April 2019 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story