नायलॉन मांजा : एक युवक की बलि लेने के बाद जागा सरकारी महकमा, ताबड़तोड़ छापेमारी

Nylon manja: Awakened government department after taking sacrifice of a youth, raid raids
नायलॉन मांजा : एक युवक की बलि लेने के बाद जागा सरकारी महकमा, ताबड़तोड़ छापेमारी
नायलॉन मांजा : एक युवक की बलि लेने के बाद जागा सरकारी महकमा, ताबड़तोड़ छापेमारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नायलॉन मांजा ने  शहर में 20 वर्षीय एक युवक की जान ले ली। इससे पहले कई लहूलुहान हो चुके हैं। इसके बाद सरकारी महकमों की नींद खुली है। यशोधरा नगर में पुलिस ने और दाभा क्षेत्र में मनपा की टीम ने कार्रवाई की। इसके अलावा, तहसील क्षेत्र में 17 पतंग विक्रेताओं पर धारा 151 की कार्रवाई की गई है। काश... यह तेजी कुछ दिन पहले दिखाई गई होती तो शायद एक घर का चिराग न बुझा होता। किसी का बेटा न छिना होता, किसी ने भाई न खोया होता। अफसोस... इससे जिम्मेदारों को भला क्या लेना-देना। वह तो बंद कार में चलते हैं। मांजे से उनका क्या खतरा। खतरा तो आम आदमी झेल रहा है।

यशोधरानगर में छापा, नायलॉन मांजा विक्रेता गिरफ्तार

यशोधरानगर क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर नायलॉन मांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रतिबंधित नायलॉन मांजा बरामद हुआ है। उसका नाम सलीम खान जमील खान (34) संजयबाग कॉलोनी निवासी है। पुलिस ने करीब 10 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई 11 जनवरी को की गई है। जब चारों तरफ पुलिस और मनपा के खिलाफ गुस्सा फूटा तो पुलिस ने आनन-फानन 2 दिन पुरानी कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के रानी दुर्गावती चौक के पास गली में सलीम खान के प्रतिबंधित मांजा बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद वह रंगे हाथ दबोच लिया गया। उसके पास से विभिन्न कंपनियों के प्रतिबंधित नायलॉन मांजा बरामद हुआ है। करीब 14 नायलॉन मांजा चकरी जब्त की गई।

दाभा में 10 हजार का ठोंका जुर्माना

महानगर पालिका के दाभा क्षेत्र में नायलॉन मांजा विक्रेता के यहां मनपा धरमपेठ जोन के स्तर से छापेमारी की गई। साईं नगर दाभा निवासी अंगत शिवनाथ प्रजापति की दुकान पर बुधवार दोपहर 3 बजे मनपा का दस्ता पहुंचा। दुकान में 3 बोरी नायलॉन मांजा की चकरी मिली। दस्ते ने माल जब्त कर 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका।
 
तहसील में 17 पतंग विक्रेताओं को बुलाया थाने, दी चेतावनी

 

तहसील पुलिस ने बुधवार को 17 दुकानदारों को दोपहर में थाने बुलाया और चेतावनी दी। इसके बाद अगर इन दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित नायलॉन मांजा या पतंग बरामद हुई तो सीधे गिरफ्तारी होगी। इसके अलावा पुलिस ने 45 ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जो नायलॉन मांजे से पतंग उड़ा रहे थे। उधर, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में मांजा कारोबारियों के यहां जांच के निर्देश दिए।

बंदोबस्त... शहर के 10 उड़ानपुलों पर आवाजाही बंद


मकर संक्रांति पर सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस विभाग बंदोबस्त का मोर्चा संभाल रहा है। शहर के 10 उड़ानपुलों पर सुबह 6 से देर शाम तक यातायात बंद रखा जाएगा। शहर पुलिस यातायात विभाग के उपायुक्त सारंग आवाड ने सभी ट्रैफिक जोन के पुलिस अधिकारियों को इस बारे में अवगत कर दिया है। वह अपने ट्रैफिक जोन के अंतर्गत निगरानी रख रहे हैं। साथ ही, सभी ट्रैफिक जोन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीताबर्डी के आदिवासी गोवारी स्मारक उड़ानपुल, सक्करदरा उड़ानपुल, गोलीबार–पांचपावली उड़ानपुल, मेकोसाबाग उड़ानपुल, दिघोरी उड़ानपुल, दही बाजार उड़ानपुल, मेहंदीबाग उड़ानपुल, मानस चौक–जयस्तंभ चौक उड़ानपुल आदि पर यातायात पूरी तरत बाधित रखी गई है।

Created On :   14 Jan 2021 11:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story