- Home
- /
- यज्ञ होने से बधाऐं दूर होती हैं,...
यज्ञ होने से बधाऐं दूर होती हैं, धर्म और विज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं

डिजिटल डेस्क पन्ना। नगर के चिटकुआं के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मैदान में दिनांक ०६ नवम्बर २०२२ को विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में विशाल 108 कुण्डीय महायज्ञ के भूमि पूजन की प्रात: कालीन बेला में प्रात: 08 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसी कड़ी में सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद खजुराहो एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा म.प्र. शासन में मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे के विशिष्ट आतिथ्य में पंडित सत्यम पाण्डेय के मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। 108 कुण्डीय महायज्ञ के पुण्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना पुष्पराज सिंह व नपाध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय की भी सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार पन्ना के संयोजक एल.डी. सिंह ने की।
भूमि पूजन के शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण का भी संबंध है, यज्ञ होने से बधाऐं दूर होती हैं, धर्म और विज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि म.प्र. शासन खनिज साधन एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यज्ञ में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे ने कहा कि विश्व कल्याण की दिशा में गायत्री परिवार काम कर रहा है, पन्ना जिले के लिए यह पवित्र कार्यक्रम है। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप शिव नारायण पाण्डेय एवं मनोज गुप्ता केशरवानी ने किया। महायज्ञ के भूमि पूजन के कार्यक्रम में गायत्री परिवार सहित सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमी श्रृद्धालुजनों की उपस्थिति रहे।
महायज्ञ आयोजन में विशेष सहयोगियों में रवीन्द्र शुक्ला, धीरज तिवारी, मनोज गुप्ता केशरवानी, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती संगीता राय, सीता बहिन, विनोद तिवारी, विनोद मिश्रा, पं. रामगोपाल तिवारी, श्रीमती आशा गुप्ता, संतोष यादव, जयप्रकाश चतुर्वेदी, विवेक मिश्रा, दुर्गेश शिवहरे, राम अवतार बब्लू पाठक, राज नारायण, पुष्पराज सिंह, रामबिहारी चौरसिया, माधवेन्द्र सिंह, रविराज यादव, एस.पी. पाठक, श्रीमती शशि परमार, महेन्द्र मोहन भट्ट, सुरेन्द्र सिंह बुन्देला, प्रमोद पाठक, अजय तिवारी, राजेश मिश्रा, सनमत जैन, दिनेश दुबे, दिनेश गोस्वामी, जयपाल सिंह परमार, सौरभ ओमरे, राजकुमार वर्मा, तरूण पाठक, चन्द्रप्रभा तिवारी, नीरज, प्रेम नारायण रैकवार, अप्पू मजूमदार, शक्ति शर्मा, राजेन्द्र कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण चिरोलया सहित धर्म प्रेमी जनों के नाम सम्मिलित हैं, जिनके आत्मीय आर्थिक सहयोग के कारण 108 कुण्डीय भूमि पूजन संपन्न हुआ तथा उनी सभी के सहयोग के चलते 25 नवंबर से 28 नवंबर, 2022 तक 108 कुण्डीय महायज्ञ चलेगा। 108 कुण्डीय महायज्ञ की भूमि पूजन में सम्मिलित हुए अतिथिगणों सहित सभी धर्म प्रेमी श्रृद्धालुजनों का, कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सहयोगियों, विशेष सहयोगियों का गायत्री परिवार ने आभार व्यक्त किया।
Created On :   7 Nov 2022 2:28 PM IST